जो बात किसी से नहीं कह पाए, यहाँ कह दीजिए।
कोई नाम नहीं। कोई नंबर नहीं। कोई पहचान नहीं। सिर्फ़ आपका confession।
- No name
- No number
- No login
- No tracking
यहाँ आपकी कोई पहचान नहीं माँगी जाती। आप हमारे लिए भी anonymous हैं।
यह कैसे काम करता हैयह कैसे काम करता है
वादा और ज़रूरी बातें
एक पन्ना, दस सेकंड। हमारा वादा पढ़िए, तीन ज़रूरी बातें देखिए, और आगे बढ़िए।
बोलिए, लिखिए, या फ़ाइल upload करें
अपनी आवाज़ में कहिए, notepad की तरह लिखिए, या .docx / .pdf / .txt फ़ाइल चुनिए। भेजने से पहले आप देख लेंगे कि ठीक-ठीक क्या जाएगा।
भेज दिया — और आपके phone से हट गया
Universe तक पहुँचते ही आपके device पर कुछ नहीं बचता। न draft, न कोई ID, न cookie।
हमारा Anonymity Contract
यह सिर्फ़ वादा नहीं है — यह product इसी तरह बना है। सीधे शब्दों में:
हम क्या रखते हैं
- आपका confession — आवाज़, text, या फ़ाइल से निकला हुआ text
- भेजने का समय, घंटे तक गोल किया हुआ
- आपने कैसे कहा — बोलकर, लिखकर, या फ़ाइल से — और किस भाषा में
- आपकी सहमति, और policy का version
- Campaign का नाम, अगर आप किसी ad से आए हैं — सिर्फ़ पहले से तय नाम
हम क्या कभी नहीं रखते
- नाम, फ़ोन नंबर, email, या कोई भी contact detail
- IP address, device ID, browser fingerprint, user agent
- Cookie, storage identifier, या भेजने के बाद कोई session
- Ad click ID — fbclid, gclid वग़ैरह — या आपसे जुड़ा कोई attribution
- Upload की गई फ़ाइल, या उसका metadata
- Location या timezone — न सटीक, न अंदाज़न
Confession क्यों
हमसे जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियाँ हो जाती हैं जिनका बोझ दिल पर हमेशा के लिए रह जाता है — जो हमारी happiness को, सुकून को छीन लेता है।
कहते हैं universe भी हमारी manifestation तब तक पूरी नहीं करता जब तक हम उसका confession नहीं कर लेते।
लेकिन किससे कहें, कैसे कहें? डर लगता है — कोई जान गया तो? लोग क्या कहेंगे? यही बात ज़िंदगी भर वह बोझ साथ लेकर जीने के लिए मजबूर कर देती है।
लेकिन अब नहीं। यहाँ आपकी कोई पहचान नहीं माँगी जाती। आप हमारे लिए भी anonymous हैं। कह दीजिए — अपनी बात, universe तक।
आपके host
साजी चौधरी
Foke Studios
मैं साजी चौधरी आपको invite करता हूँ इस unique सोच — Confession — में, अपनी बात universe तक पहुँचाने के लिए।
आप जो कहेंगे, उसे मैं और मेरी छोटी-सी team सुनेंगे — बिना यह जाने कि आप कौन हैं। कुछ confessions को हम, edit करके और आपकी आवाज़ के बिना, आगे share करेंगे — ताकि कोई और भी अपना बोझ हल्का कर सके।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या यह सच में anonymous है?
हाँ। हम न नाम माँगते हैं, न नंबर, न email, न login। IP address, device की जानकारी, cookie — कुछ भी नहीं रखा जाता। हम चाहकर भी आपको पहचान नहीं सकते।
पूरी बात पढ़ेंक्या मेरी आवाज़ publish होगी?
कभी नहीं। आवाज़ एक पहचान है। अगर आपका confession share होता है, तो text की तरह या किसी और की आवाज़ में। आपकी original recording फ़ैसले के 30 दिन बाद हटा दी जाती है।
क्या confession बाद में हटाया जा सकता है?
जल्द। भेजने के बाद आपको एक code सिर्फ़ एक बार दिखेगा, जिससे आप बाद में अपना confession हटा सकेंगे। हम उस code को आपसे जोड़कर नहीं रखते। यह feature अभी बन रहा है।
इसे कौन पढ़ता या सुनता है?
Foke Studios की एक छोटी team — बिना यह जाने कि आप कौन हैं। वे पहचान बताने वाली हर बात हटाते हैं, और फिर तय करते हैं कि confession share होगा या नहीं। हर confession share नहीं होता।
क्या यह therapy है?
नहीं। यह अपनी बात कहकर हल्का होने की जगह है — therapy, counselling या helpline का विकल्प नहीं। अगर आप बहुत परेशान हैं, तो Tele-MANAS 14416 पर बात करें — free, 24×7।
14416 पर call करेंक्या कोई उम्र की शर्त है?
हाँ। Confession सिर्फ़ 18 साल या उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए है।
क्या कोई app या login चाहिए?
नहीं। न app, न account, न login। बस यह पन्ना, और आपकी बात।